पटना, फरवरी 5 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने तमिलनाडु के कृषि मंत्री एम आरके पन्नीरसेलवम के उत्तर भारतीयों के खिलाफ बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि पन्नीरसेलवम ने अपने आपत्तिजनक बयान से उत्तर भारतीयों को अपमानित किया है। श्री मिश्र ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि तमिलनाडु के कृषि मंत्री को मालूम होना चाहिए कि उत्तर भारतीय जिनमें बिहार के लोग भी शामिल हैं, अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई खाते हैं। तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था में उत्तर भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...