इटावा औरैया, जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. अजय सिंह ने लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में प्रतिभागिता की। यह राज्य स्तरीय आयोजन उत्तर प्रदेश प्रोमोट फार्मा काउंसिल की ओर से आयोजित किया गया था। जिसमें सरकार, शिक्षा जगत और मेडटेक उद्योग से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर मंथन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नवाचार, स्वदेशी विनिर्माण और तकनीक समर्थित स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका को रेखांकित किया, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। कॉन्क्लेव के दौरान कुलपति प्रो. अजय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और शिक्षाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.