नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के क्रियाकलापों में पारदर्शिता लाने तथा परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक विजिलेंस प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आयोग में विजलेंस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। आयोग अध्यक्ष के डॉ. प्रशांत कुमार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को हुई आयोग की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि विज्ञापन संख्या 51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के संबंध में लम्बित बिन्दुओं का परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा नियंत्रक से अपेक्षा की है कि विगत समय में स्थगित टीजीटी एवं पीजीटी की परीक्षाओं तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.