बलिया, दिसम्बर 26 -- बलिया, संवाददाता। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 14 बालिका वॉलीबाल चैंपियनशिप में जनपद की रिषिका यादव उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 5 से 9 जनवरी 2026 तक होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले अयोध्या में उत्तर प्रदेश अंडर 14 बालिका टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा। इसके बाद रिषिका उत्तर प्रदेश टीम के साथ दो जनवरी को आंध्र प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगी। सोहांव ब्लाक के नरही की रहने वाली रिषिका ने प्राथमिक विद्यालय नरही नंबर एक पर संचालित वॉलीबाल शिविर में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय से वॉलीबाल का ककहरा सीखा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सत्र में प्रावि नरही नम्बर एक पर संचालित वॉलीबॉल शिविर से वॉलीबॉल नेशनल खेलने वाली चौथी खिलाड़ी हैं। इसके पहले वर्तमान सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.