मेरठ, अक्टूबर 8 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सोहराबगेट शाखा ने गुरुवार के प्रदर्शन के लिए सोहराबगेट डिपो पर जनजागरण अभियान चलाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा रोडवेज प्रबंधन को पूर्व में ज्ञापन दिया था, लेकिन प्रबंधन ने मांगों को पूरा नहीं किया है। नौ अक्टूबर को प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान संजय सिंह, धनपाल सिंह, संजीव गुर्जर, नीरज शर्मा, विजय शर्मा, फजले आलम, अरविंद, दीपक, हरीश मिश्रा, हरपाल सिंह, प्रेमप्रकाश, गजराज सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.