अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर प्रदेशभर में सरगर्मी तेज हो गई है। सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव में जिले से छह प्रत्याशी मैदान हैं। इनमें एक महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सभी प्रत्याशी इन दिनों मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का चुनाव अधिवक्ताओं के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में से एक है। इसमें केवल एक ही पद सदस्य के लिए मतदान होता है। प्रदेश में कुल 25 सदस्यों के लिए चुनाव किया जाता है। बाद में इन्हीं में से चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व अन्य पदाधिकारियों का चयन होता है। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में सदस्य विपिन सिंह राना ने बताया कि जिले में छह प्रत्याशी मैदान हैं। इनमें दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पू...