गोरखपुर, जनवरी 19 -- सुबह दस बजे से पांच बजे तक होगा मतदान - दीवानी कचहरी और बांसगांव तहसील में होगी वोटिंग गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए गोरखपुर जनपद में 20 एवं 21 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक होगा। इसके लिए दीवानी कचहरी परिसर स्थित चीफ डिफेन्स काउंसिल कक्ष तथा मुंसिफ न्यायालय बांसगांव को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव अधिकारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, गोरखपुर ने बताया कि गोरखपुर जनपद में कुल 6047 अधिवक्ता मतदाता हैं, जो इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान करने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मतदाता केवल सीओपी, बार काउंसिल द्वारा जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र अथवा बार काउंसिल द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.