कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पुणे (महाराष्ट्र) में 24 से 26 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली 8वीं राष्ट्रीय अंडर वाटर फेडरेशन कप फिन तैराकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तैराकी टीम भी हिस्सा लेगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर के तैराक भी पदक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश फिन तैराकी संघ के कोऑर्डिनेटर प्रकाश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम में अयोध्या से सनुज श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, अयान खान, कानपुर से अनन्य अवस्थी, पार्थ, विकास, राजेश, लखनऊ से सर्वांग राठौर, उन्नाव से आदित्य पाठक, आगरा से अमर अवस्थी का चयन हुआ है। टीम मैनेजर के रूप में अपूर्व राठौर और तकनीकी अधिकारी के रूप में प्रकाश अवस्थी को नामित किया गया है। वहीं महिला टीम में कानपुर से सान्या सिद्दीकी,...