आगरा, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष वॉलीबाल टूर्नामेंट जीत लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजस्थान एसोसिएशन को हरा दो लाख रुपये की ईनामी राशि और चमचमाती हुई ट्राफी जीती। तीसरे स्थान पर पंजाब पुलिस की टीम रही। खेल विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश वालीबाल संघ के सहयोग से 28 से 31 जनवरी तक एकलव्य स्टेडियम में ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष वॉलीबाल टूर्नामेंट खेला गया। शनिवार को टूर्नामेंट के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस और राजस्थान एसोसिएशन की टीम आमने-सामने थीं। मैच का पहला सेट राजस्थान एसोसिशन ने जीत सुनहरी शुरुआत की। दूसरे सेट में उत्तर प्रदेश पुलिस ने जोर लगाया और सेट जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया। तीसरे सेट में मुकाबला कांटे का हुआ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.