कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 11 जनवरी को कानपुर में राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया गया। यह टीम 16 जनवरी से हरिद्वार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनित टीम के कोच राजिंदर कुमार (बाबा) और टीम मैनेजर अनमोल पांडेय होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश की ओर से राहुल कुमार शुक्ला, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मनीष मिश्रा, मुकेश कुमार, रीता सिंह, सुधांशु आर्य, राहुल तिवारी एवं शोभित वर्मा रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पुरुष वर्ग में कानपुर, हापुड़, लखनऊ, सहारनपुर एवं सीतापुर के कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि महिला वर्ग में हापुड़ एवं कानपुर की आठ महिला खिलाड़ी टीम ...