लखनऊ, फरवरी 5 -- परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों का किराया बुधवार को तय कर दिया। साधारण सेवा (इलेक्ट्रिक नॉन एसी) बस का किराया 1.30 रपये प्रति किमी., जनरथ एसी (3 X 2) का किराया 1.64 रुपये प्रति किमी., जनरथ एसी (2x2) का किराया 1.94 रुपये प्रति किमी., एसी स्लीपर इलेक्ट्रिक 2.59 रुपये प्रति किमी. और वाल्वो, स्कैनिया एसी का किराया 2.86 रुपये प्रति किमी. तय किया गया है। इसके लिए कुछ समय पहले ही गठित समिति के निर्णय पर एमडी पीएन सिंह ने तत्काल प्रभाव से इस किराए दर को लागू करने का आदेश दिया है। प्रदेश में 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्दी ही सुचारू रूप से किया जाएगा। परिवहन निगम के प्रधान प्रबन्धक (संचा) अनिल कुमार के जारी पत्र के मुताबिक इन दरों में यात्री सुविधा के तौर पर छह से सात प्रतिशत सेस और मामूली राशि टोल टैक्स के रूप में भी जोड़ी जाएग...