कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। बीसीसीआई वुमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 160 रन के बड़े अंतर से हराया। जेयू सेकेंड कैम्पस मैदान पर खेले गए मैच में यूपी ने निर्धारित 35 ओवर में दो विकेट पर 261 रन बनाए। जवाब में मणिपुर की टीम 31.2 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। यूपी की जीत में कानपुर की काव्या बंदोह ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं आगरा की याशिका ने भी पचासा जड़ा। गेंदबाजी में आगरा की कल्पना ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...