कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता हर्ष सिंह और आयुष्मान यादव की शानदार शतकीय पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम ने राजस्थान को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर पीछे छोड़ते हुए सेंट्रल जोन में बीसीसीआई की राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस सीजन में उप्र की यह पहली ट्रॉफी है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीन दिवसीय मुकाबले में राजस्थान ने पहली पारी में 53.3 ओवर में 218 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी उप्र ने हर्ष सिंह के 264 गेंद में 28 चौकों की मदद से 188 रन और आयुष्मान यादव के 193 गेंद में 25 चौकों की मदद से बनाए गए 157 रन की बदौलत पहली पारी में 590 रन बनाकर 372 रन की लीड प्राप्त की। उप्र से इन दो शतकों के अलावा अर्नव बलोतिया ने 85 रन, मनित चौधरी ने नाबाद 68 रन बनाए। पहली पारी में पिछड़ चुकी राजस्थान की टीम ...