प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। उप्र पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अंतर्गत कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया है। उत्सव का मुख्य आयोजन उप्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को लखनऊ में समापन समारोह होगा, जिसमें शामिल होने के लिए मंगलवार को विकास भवन के सरस सभागार में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संस्कृति विभाग के प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि जनपद व मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी विजेता होंगे, उन्हें लखनऊ में होने वाले समापन समारोह में प्रयागराज से भेजा जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लोक गायन, सुगम संगीत, काव्य पाठ, स्वर वाद, ताल वाद्य, ताल वाद्य, शास्त्रीय नृत्य व लोकनाट्य जैसी विधाओं की प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिता में जो विजेता होगा उन्हें 22 जनवरी को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता...