आजमगढ़, जनवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा को रविवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम एवं सहफसली खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24 से 26 जनवरी तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन रविवार को जनपद के लेदौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा को पुरस्कृत किया गया। अपर कृषि निदेशक प्रसार राजेंद्र कुमार सिंह, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार के उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि पूरी टीम के सहयोग से सफलता मिली है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आदित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.