बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। बेसिक ओर माध्यमिक के विद्यालयों में न्यूज पेपर पढ़ना अनिवार्य किया गया है। अब इस अनिवार्यता की झलक विद्यार्थियों के कौशल पर नजर आएगी। शासन से आदेश हुआ है कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 23, 24 और 26 जनवरी को तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के द्वारा समाचार पत्रों के आधार पर लेख, संक्षिप्त प्रस्तुति और भाषण तैयार कर इसे प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम के पहले दिन 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाएगी। इस दिन नेताजी के जीवन, उनके योगदान और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विषयों पर वाद-विवाद, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्रों...