कानपुर, फरवरी 1 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर क्रासिंग के सामने स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि स्ट्रांग रूम में रखा कैश और जरूरी दस्तावेज आज की चपेट में नहीं आए। कल्याणपुर क्रासिंग के सामने जीटी रोड पर सतीश मिश्रा का मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है। अचानक बैंक के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। राहगीरों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद मकान मालिक सतीश की नातिन कृतिका ने पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ ही बैंक की गोविंद नगर निवासी शाखा प्रबन्धक निहारिका सिंह चौहान को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझानी शुरू की तब तक शाखा प्रबंधक भी मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद फायर कर...