नवादा, फरवरी 11 -- नवादा, नगर संवाददाता उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एटीएम फ्रॉड करने वाले नवादा जिले के पांच शातिरों को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी वहीं रहकर एटीएम मशीन में फेवीक्विक और ग्लू लगाकर कार्ड फंसाते थे। इसके बाद ग्राहकों को बहला-फुसलाकर उनका पिन हासिल कर खाते से रुपये निकाल लेते थे। यह गिरोह यूपी के ही गोरखपुर, बलिया और मऊ सहित कई जिलों में सक्रिय था। इस गैंग का सरगना पटना का रहने वाला है। पकड़े गए अपराधी दीपक कुमार पुत्र स्व. राजाराम निवासी लखमोहना थाना नारदीगंज, रीतिक कुमार पुत्र कुन्दन सिंह निवासी बदलपुर थाना नरहट, चन्दन कुमार पुत्र राजेश सिंह निवासी सादीपुर थाना नारदिगंज, दयानन्द कुमार पुत्र सुनील सिंह निवासी अतौवा और अनीश कुमार पुत्र स्व. शशीभूषण सिंह निवासी महाननपुर थाना नारदीगंज के रहने वाले हैं। पुलिस ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.