मथुरा, मार्च 26 -- केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित है, जिसकी थीम उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन रखा गया है। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का अनुभव किया। डेंपियर नगर स्थित पांचजन्य ऑडीटोरियम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करकेकिया। दीप प्रज्जवलन के पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना/स्वागत गान किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों का पटुका पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.