आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता 11 से 15 मई तक पटना बिहार में आयोजित हो रही हैं। जिसके लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती के टीम कोच गोविंद कुमार यादव को नियुक्त किया गया। शहर के मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन निवासी गोविंद कुमार यादव इससे पूर्व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के कोच रह चुके हैं। गोविन्द यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम कोच बनाए जाने पर आजमगढ़ के कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उतर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय, आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, उतर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, पूर्व प्रमुख शंभू नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.