कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम को कई यादगार मैचों का गवाह बनाने वाले बीसीसीआई के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का मंगलवार को मैदान में ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी बनाई हुई पिच पर शुक्रवार से मेजबान उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मैच खेला जाएगा। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में शामिल दोनों टीमों में उप्र का यह आखिरी लीग मैच है। टीम नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। मेजबान उप्र वर्तमान में पांच मैचों में 40 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। वहीं, चंडीगढ़ की टीम सबसे निचले पायदान पर है। चंडीगढ़ की टीम भले ही नॉकआउट का टिकट प्राप्त न कर पाएं लेकिन, उप्र का खेल बिगाड़ सकती है। गुरुवार को दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में बनी काली मिट्टी क...