मेरठ, जुलाई 2 -- उत्तर प्रदेश तीन दिवसीय आम महोत्सव 2025 लखनऊ में शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। इस महोत्सव में प्रदेशभर से आम की 800 प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेरठ से भी हर बार की तरह इस बार भी लंगडा, दशहरी, रामकेला, चौसा, मल्लिका, गुलाब जामुन, तोतापरी, गुलाब खास, पूसा श्रेष्ठ, पूसा लालिमा, फजली, अरुणिमा प्रजाति सहित कुल 35 प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार और उद्यान निरीक्षक संजय सिंह 5 बागबानों को लेकर लखनऊ रवाना हो गए हैं। पिछले साल मेरठ जनपद ने दशहरी, लंगड़ा और रामकेला आम प्रजाति में पहला स्थान प्राप्त किया था। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया मेरठ जनपद के बागबानों की 35 आम प्रजातियों को महोत्सव में प्रदर्शित करेंगे। जानी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.