रुद्रपुर, मई 24 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए जौं की एक नई उच्च उत्पादकता वाली किस्म 'यूपीबी 1106' (पंत जौं 1106) विकसित की है। इस किस्म का औपचारिक विमोचन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की केंद्रीय उप समिति ने किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मैदानी इलाकों में इसकी खेती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस प्रजाति को अखिल भारतीय समन्वित गेहूं एवं जौं अनुसंधान परियोजना के तहत विकसित किया गया है। गेहूं एवं जौं शोध परियोजना के समन्वयक डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि इस किस्म को विकसित करने में लगभग 12 वर्षों का समय लगा। पंत जौं 1106 ने देशभर के विभिन्न परीक्षण केंद्रों में उत्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.