गंगापार, अप्रैल 23 -- गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवा से लगातार तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार यमुनापार इलाके में अगले दो दिन में तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। सुबह से सूर्यदेव का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री से बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। दोपहर में तेज गर्मी व गर्म हवा के चलते सड़कें सुनसान नजर आईं। रात का न्यूनतम तापमान नीचे गिरा व 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। इसके चलते रात को गर्मी कम रही। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.