प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। काशी तमिल संगमम् यात्रा के तहत 200 मेहमानों का पांचवां जत्था रविवार को संगम स्थित वीआईपी घाट पहुंचा। जहां पर महापौर गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। वीआईपी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने टीम लीडर को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और गंगा जल भेंट किया। क्षेत्रीय अभिलेखागार और पांडुलिपि पुस्तकालय की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में प्राचीन ताड़पत्र पांडुलिपियां को तमिल मेहमानों ने देख उनके इतिहास के बारे में जाना। वहीं एनसीजेडसीसी के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से तमिल मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महापौर ने कहा कि प्रयाग का अर्थ होता है जोड़ना यहां पर पर तीन नदियां आपस में जुड़ती हैं इसलिए इसका नाम प्रयाग र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.