नई दिल्ली, जनवरी 27 -- उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण करता रहा है। लेकिन अब उत्तर कोरिया ने ऐसा कदम उठाया है जिससे अमेरिका के दोस्त दक्षिण कोरिया में चिंता बढ़ गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि मंगलवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक अज्ञात मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया का मानना है कि यह किसी घातक हथियार का परीक्षण था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब उत्तर कोरिया एक बड़ी राजनीतिक बैठक से पहले अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के साथ दुश्मनी बढ़ा रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि कम से कम एक प्रक्षेपास्त्र उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास समुद्र की ओर दागा गया। जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल होने का संदेह वाली यह वस्तु समुद्र में गिर चुकी है। फिलहाल इससे अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.