औरंगाबाद, फरवरी 12 -- झारखंड और बिहार के लिए महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना उत्तर कोयल नहर से इस साल किसानों को खेतों में पानी दिलाने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना पर 1367.61 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है वहीं मुख्य नहर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस परियोजना को कुल 10 पैकेज में बांटा गया है जिसमें औरंगाबाद जिला अंतर्गत पैकेज तीन से लेकर पैकेज-10 तक काम होना है। इसमें कई पुल-पुलिया और क्रॉस रेगुलेटर सहित अन्य निर्माण कार्य होने हैं। कुल 119 तरह की संरचनाओं का निर्माण होना हैं जिसमें से कई का काम पूरा हो चुका है। औरंगाबाद प्रमंडल, अंबा, नबीनगर, गया अंतर्गत लगभग 77.94 किलोमीटर की दूरी में नहर के पक्कीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मोहम्मद आरिफ मोहम्मद ने...