औरंगाबाद, जनवरी 15 -- उत्तर कोयल नहर की मांग को लेकर किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के एक वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को वर्षगांठ समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की। धरना स्थल से जुलूस निकाला गया जो ब्लॉक रोड, महराजगंज मोड़, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, संगत, मुरली चौक और स्टेशन रोड होते हुए वापस धरना स्थल पहुंचा जहां यह आम सभा में परिवर्तित हो गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर कोयल नहर परियोजना वर्ष 1970 में शुरू हुई थी और आज तक अधूरी है जबकि इसके पूर्ण होने के लिए किसान मजदूर मोर्चा वर्ष 2004 से लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2025 से प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी है जिसका कुछ प्रभाव दिख रहा है। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में ...