गया, फरवरी 18 -- फोटो गुरारू,एक संवाददाता। उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बुधवार को गया के डीएम शशांक शुभंकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने ज्ञापन में पांच सूत्री मांग रखी है। मांग पत्र में 211 आरडी पर सीआर गेट लगाना, नहर में बनाए गए अवैध दीवार को हटवाना, चेईं नवादा कैनाल, कोटवारा कैनाल और अंगरा की सफाई कराना शामिल है। शिष्टमंडल ने कहा कि ये मांगें किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं ताकि नहर का पानी सभी खेतों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी ने इन मुद्दों पर जल्द पहल करने का आश्वासन दिया।इस शिष्मंडल में गया जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी, जिला पार्षद बालेश्वर यादव, मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल सिंह, उपसचिव देवलाल सिंह और अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.