पटना, दिसम्बर 4 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उत्तर कोयल जलाशय परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और संवेदकों को निर्देश दिया कि हर हाल में 31 मार्च, 2026 तक इस कार्य को पूरा करें। मुख्य सचिव ने गुरुवार को परियोजना के संवेदकों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और इस पर विशेष जोर दिया कि यह परियोजना बिहार की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सभी संवेदकों को निर्देश दिया कि इसके कुल नौ पैकेज के तहत 77.69 किलोमीटर लंबाई की महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य मार्च तक पूर्ण हो जाना चाहिए। श्री प्रत्यय अमृत ने संवेदकों को आगाह किया कि दिसंबर से फरवरी तक की कड़ी ठंड कार्य में बाधा डाल सकती है, लेकिन हमें इस चुनौती को पार करते हुए समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के लिए दोगुनी गति से काम करना होगा। मुख्य सचिव ने परियोजना को समय पर...