बेगुसराय, जुलाई 21 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। उत्तरी तेघड़ा भाजपा मंडल की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र मेहता ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य में पुलों और सड़कों का जाल बिछाकर सुदूर देहात तक लोगों को विकास के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंडल महामंत्री अमरेश कुमार पप्पू ने बताया कि बूथ को मजबूत बनाने में कार्यकर्ता पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। मौके पर रामचरित्र महतो, अर्जुन चौधरी, मंटुन साह, नरेश चौधरी, पतिराम महतो, मनोज महतोआलोक कुमार, चन्द्रदेव महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा देवी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...