रामगढ़, दिसम्बर 6 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। समाहरणालय रामगढ़ के सभागार में शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व अभिलेख, भूमिधारण, किरायेदारी अधिकार एवं वन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला भू-राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित विभिन्न अधिनियमों के तहत लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस दौरान अधिनियमों और उनकी महत्वपूर्ण धाराओं पर विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं वन-भूमि से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलतापूर्वक निष्पादन सुनिश...