धनबाद, फरवरी 21 -- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के प्रतिनिधियों का जुटान शनिवार को बीबीएमकेयू धनबाद में होगा। नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) व एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। एनएडी, एबीसी के विशेषज्ञ के साथ ही उच्च शिक्षा निदेशक समेत अन्य अधिकारी सेमिनार को संबोधित करते हुए विभिन्न जानकारी देंगे। बीबीएमकेयू धनबाद कैंपस में होनेवाले कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। सेमिनार में मेजबान बीबीएमकेयू धनबाद के अलावे विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, आईआईटी धनबाद, एआईएसईसीटी यूनिवर्सिटी हजारीबाग, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी रामगढ़, कैपिटल यूनिवर्सिटी कोडरमा व गिरिजा इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक रामगढ़ के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सभी संस्थानों के साथ ही उच्च शिक्षा समेत 40-50 प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.