गोरखपुर, जून 21 -- गाोरखपुर, निज संवाददाता। वर्ष 2025 में समर सोल्स्टिस या यानी 'गर्मी का सबसे लंबा दिन आज होगा। इस दिन सूरज सबसे ज्यादा देर तक आकाश में दिखाई देता है, वहीं रात छोटी होती है। केवल उत्तरी गोलार्ध (नॉर्दर्न हेमिस्फियर) में होने वाली समर सोल्स्टिस खगोलीय घटना, भारत में 21 जून,को सुबह 8:12 बजे होगी। इस खगोलीय घटना के बाद सूर्य दक्षिण की ओर बढ़ने लगेगा। इसे सूर्य का दक्षिणायन होना माना जाता है। इसके बाद से दिन छोटे होने लगेंगे और रातें लंबी होनी शुरू हो जाएंगी। साथ ही 21 सितंबर आते-आते दिन और रात एक बराबर होंगे। तारामंडल के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि कई संस्कृतियों में समर सोल्स्टिस को उत्सव और रिवाजों के रूप में मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग इसे प्रकाश और जीवन के एक प्रतीक के रूप में मानते हैं। यह घटना पृथ्वी की गतियों के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.