औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- मदनपुर के बेरी खिरियावां खेल मैदान में आयोजित गांधी युवा क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में उत्तरी खिरियावां की टीम ने मदनपुर को नौ विकेट से पराजित कर दिया। मैच का टॉस पूर्व जिप सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार सिंह ने कराया, जिसमें खिरियावां के कप्तान गुड्डू कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मदनपुर की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरी खिरियावां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र आठ ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नीतेश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने तीन विकेट लेने के साथ 62 रन की अहम पारी खेली। आयोजक उदय कुमार शिकारी, व्यवस्थापक अभय कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.