गया, जनवरी 7 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उत्तरी कोयल परियोजना के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को कहा कि परियोजना पर लगातार निगरानी रखें। इसके पूरा होने से किसानों को सिंचाई की बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव बुधवार को आमस के गंगटी खेल मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने हेलीकॉप्टर से नहर के वर्तमान स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर आमस पहुंचा। यहां उन्होंने करीब घंटे भर रुक कर मगध आयुक्त एएन सफीना, गया के डीएम शशांक शुभंकर, औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा व अन्य अधिकारियों से नहर का फीडबैक लिया। मौके पर जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल मौजूद रहे। मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ आमस के बुधौल पहुंच उत्तरी कोयल नहर के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर रहे कंपनी के ठेकेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.