हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी। राम दरबार पर्वतीय सांस्कृतिक मंच ऊंचापुल में 7 से 12 जनवरी तक उत्तरायणी मेले का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को रामलीला मैदान ऊंचापुल में उत्तरायणी कौतिक 2026 की तैयारियों के लिए आम बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि 7 जनवरी से ऊंचापुल में मेले की शुरुआत होगी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद, झूले और स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में अध्यक्ष हरीश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव शंकर कांडपाल, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रमोद पंत, मनोज जोशी, हेमा चिलवाल, हेमा पतलिया, लीला कोठारी, लीला मनराल, गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...