बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। उत्तरायणी मेले की तिथि घोषित होने के बाद तैयारियों में भी तेजी आने लगी है। गुरुवार को मेलाधिकारी और एसडीएम प्रियंका रानी ने नगर पालिकाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले हर मेलार्थी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। नुमाईशखेत और सरयू बगड़ के अलावा भी अन्यत्र दुकानें लगाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सांस्कृतिक टीमों से संपर्क किया जा रहा है। नगरपालिका परिसर में गुरुवार को आयोजित बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि इस बार मेले की सीमा का विस्तार किये जाने के साथ- साथ सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था और आयोजन के पारंपरिक तरीकों में बदलाव किए जा रहे हैं। इससे मेलार्थियों को पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। चर्चा के दौरान अधिशासी अधिकारी विनोद जीना ने मेले ...