रुद्रपुर, जनवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पर्वतीय समाज समिति रुद्रपुर की ओर से मकर संक्रांति पर उत्तरायणी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों को समर्पित होगा। महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शिवराम क्रिकेट अकादमी, शुक्र बाजार, ओमेक्स के पीछे, फौजी मटकोटा रोड वार्ड नंबर 32 भूरारानी रुद्रपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, अति विशिष्ट अतिथि मेयर विकास शर्मा और विशिष्ट अतिथि पार्षद भूरारानी गौरव गिरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह परिहार करेंगे। समिति के महामंत्री गिरीश चंद्र जोशी ने नगरवासियों से अपील की है कि वह सपरिवार इस सांस्कृतिक आयोजन में उपस्थित ...