गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में देवभूमि उत्तराखंड समिति ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में अगले वर्ष आयोजित होने वाले चतुर्थ उत्तरायणी महोत्सव आयोजन पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम संबंधित बजट का अनुमान, निमंत्रण पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन, पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण और अन्य विषयों की योजना पर बात की। समिति के अध्यक्ष हरीश उपाध्याय ने बताया कि समिति पिछले तीन साल से कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस बार भी धूमधाम से उत्तरयाणी कार्यक्रम मनाया जायेगा, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड संबंधित संस्कृति से नई पीढ़ी को अवगत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समिति मेरठ चिट फंड कार्यालय से अधिकृत रूप से रजिस्टर है और समिति के नाम पर बैंक खाता भी खोला गया है, ताकि सभी संचालन पारदर्शिता ...