चम्पावत, जनवरी 15 -- हरेला क्लब के दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले के पहले दिन देर रात तक कलाकारों की सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मन मोहा। विभिन्न सांस्कृतिक टीमों, लोक गायकों और स्थानीय प्रतिभागियों के एकल और ग्रुप डांस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। खटीमा के दल नायक अशोक सिंह खनका के साथ आई सांस्कृतिक टीम पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। हल्द्वानी के विजय मेहता और दीप्ति जोशी ने हिंदी के नये और पुराने सदाबहार गीत गाए। देर रात तक चले इस आयोजन में लोक गायन, नृत्य और पारंपरिक संगीत की शानदार झलक देखने को मिली। मेले में लगे स्टालों में दर्शकों ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद का लिया, वही बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मेलें के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की जूनियर एवं सीनियर वर्ग की एकल और ग्रुप डांस प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.