रुद्रपुर, जनवरी 11 -- खटीमा, संवाददाता। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से तराई बीज निगम के मैदान में आयोजित उत्तरायणी कौतिक का तीसरा दिन कुमाउनी लोकगायकों के नाम रहा। क्षेत्रीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। लोकगायक नीरज चुफाल, लोकगायिका प्रियंका चुफाल ने अपने गीतों से धूम मचा दी। रविवार को कौतिक के तीसरे दिन का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर सिंह खाती (सेनि), सचिव भुवन भट्ट, कोषाध्यक्ष बीएस मेहता, मेला प्रभारी केडी भट्ट, जेएस बसेड़ा, सावित्री चंद और समिति के प्रभारियों एवं सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिव्यांशी सनवाल एवं उनके साथी द्वारा कुमाउनी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जय मलयनाथ सांस्कृतिक समिति बग्गा 54 के रंगारंग कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। नीरज चुफाल के गीत अल्मोड़ा अंगेज आयो टैक्सी में, कलम सुर...