हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- लालकुआं, संवाददाता। उत्तरायणी और लोहड़ी मेला कमेटी की बैठक बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं के सभागार में हुई। मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले को भव्य रूप से मनाने और अधिक दिनों तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को मेला कमेटी का संरक्षक, एडवोकेट हरीश नैनवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मेले में स्थानीय लोक कलाकारों, संगीत प्रेमियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं से जुड़ी प्रतिभाओं को विशेष अवसर दिया जाएगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, सुरेश शाह, दिनेश लोहनी, नंदन राणा, इंद्र तुलेड़ा, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, मुकुल चंद्र आर्या, मीना रावत, कृष्...