चमोली, दिसम्बर 31 -- THDC tunnel Train Collision: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में एक गंभीर दुर्घटना हो गई। सुरंग में श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही लोको ट्रेन और सामान ढोने वाली ट्रेन के आपस में टकराने से लगभग 60 लोग घायल हो गए। हादसे पर सीएम पुष्कर धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे, जिनमें से 60 घायल हुए। सभी को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान 10 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- चमोली में बड़ा हादसा; सुरंग में टकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.