देहरादून, नवम्बर 26 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर देहरादून की ओर से संविधान रक्षक दिवस बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य का युवा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और भेदभाव का शिकार हो रहा है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर की ओर से राजपुर स्थित पंचायती धर्मशाला में संविधान दिवस पर संविधान रक्षक दिवस बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासचिव राजेंद्र भट्ट ने कहा कि संविधान एक वह सूत्र है जो हमें याद दिलाता है कि पहले हम भारतीय है। यही भावना हर भारतीय को जोड़े रखती है। महानगर अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन पूरन सिंह रावत ने फौज के दिनों को याद कर कहा कि प्रत्येक भारतीय भारत के किसी भी राज...