गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मार्च 17 -- रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिमी रेलवे उत्तराखंड के टनकपुर से अजमेर के दौराई के लिए नई रेल सेवा शुरू करने वाला है। इसके साथ ही 30 मार्च को गुरुग्राम सीधा उत्तराखंड से जुड़ जाएगा। इस ट्रेन से रेवाड़ी, नारनौल, के लोगों के साथ खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार टनकपुर-दौराई के बीच सप्ताह में चार दिन नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या 15092 दिनांक 30 मार्च से टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 18.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.55 बजे दौराई पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 15091 दिनांक 31 मार्च से दौराई से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.