मैनपुरी, जून 6 -- किशनी। कस्बा स्थित फर्जी सेना, पुलिस भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने पहुंचा उत्तराखंड का युवक ठगी का शिकार होने से बच गया। 2250 रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद युवक 1.18 लाख रुपये की फीस लेकर प्रशिक्षण लेने के लिए किशनी पहुंचा तो उसे पता चला कि यह सेंटर फर्जी है और इसके संचालक को पुलिस जेल भेज चुकी है। यह जानते ही उसके होश उड़ गए। उसने थाने जाकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से किशनी पहुंचे आनंद सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि वह दिल्ली में जॉब करता है। जहां उसे पता चला कि मैनपुरी के किशनी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स में भर्ती निकली है। इसके लिए उसने अपने दोस्त की मदद से 2250 रुपये में ऑनलाइन पंजीकरण कराया और एक लाख 18 हजार की फीस लेकर वह शुक्रवार को किशनी पहुंच गया। सेंटर पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.