देहरादून, फरवरी 22 -- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले में एक हिस्ट्रीशीटर रहे नेता के भी शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि ननूरखेड़ा में जहां शिक्षा निदेशालय है, वह उस इलाके का दबंग भी है। उसके खिलाफ रायपुर थाने में ही पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पुलिस की टीम पर हमले और पथराव में भी आरोपी रहा है। जब निदेशक और विधायक इस पूरे मामले में एक-दूसरे पर भीड़ लाकर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं, तब ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यह हिस्ट्रीशीटर किसके साथ मौके पर पहुंचा था। शिक्षा विभाग में इस तरह के हमले और हंगामे का यह पहला मामला नहीं है। यहां पूर्व में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, मगर शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए।अब काफी डरी हुई हैं महिला कर्मचारी शनिवार दोपहर को घटना के बाद से यहां तैनात ...