रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य, युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल के साथ बैठक की। जानकारी देते हुए वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने बताया कि बैठक में कई प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर और समर्थन प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों में वोविनाम खेल का एकीकरण शामिल है। एसोसिएशन ने आगामी खेल महाकुंभ सहित प्रमुख राज्य स्तरीय खेल आयोजनों में वोविनाम को शामिल करने का भी अनुरोध किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा राज्य सरकार वोविनाम सहित सभी उभरते खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर वोविनाम एसोसिएशन के महासचिव विनोद लखेरा, ...