नैनीताल, जनवरी 25 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को ऑनलाइन हुई। बैठक में निर्णय लिया कि फरवरी में हरिद्वार स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में तृतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। बैठक में शासन स्तर से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के विपरीत लिए जा रहे निर्णयों पर रोष जताया गया। विवि में नए-नए नियम थोपने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत और संचालन प्रदेश महामंत्री प्रशांत मेहता ने किया। बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने कहा कि नियुक्तियों और पदोन्नतियों के कई प्रकरण शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। एक तरफ शासन जल्द नियुक्ति की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मामले उसी के स्तर से लंबित हैं। संगठन ने शासन पर दोगला रवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.